पत्थर पर हथौड़ा चला कर देखें
देश सबका है मालिक हैं सब इसके
कैसा भी घर कहीं बनाकर देखें
संसद के आइने में कुछ दिखता नहीं
खुद को दरिया में डुबो कर देखें
भूखो को चाहिए रोटियां कितनी
बदजात अमीरी हटाकर देखें
ज़माने की हवा में है कितनी ताकत
हो सके तो लोहा बजाकर देखें
No comments:
Post a Comment